{"_id":"6247420880aa340ebf1ad860","slug":"yuvatee-ka-shav-phande-par-lataka-mila-hardoi-news-knp688798567","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बेसहारा मजरा दहेया गांव में पति की मौत होने के नौ दिन बाद बृहस्पतिवार की देर शाम विवाहिता का शव कमरे में संदिग्ध हालात मेें फंदे पर लटका मिला।
घटना के बाद ससुराली फरार हो गए। बदबू आने पर पड़ोसियों ने जानकारी होने पर मायके पक्ष को सूचना दी। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। अरवल थाना क्षेत्र के बेसहारा मजरा दहेलिया गांव निवासी विमलेश की नौ दिन पहले बीमारी से मौत गई थी। बुधवार को देर शाम उसकी पत्नी आकांक्षा (20) का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
घटना के बाद से ससुराली फरार हैं। घर के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों को जानकारी हुई। लोगों के मुताबिक घटना बुधवार रात की थी, जिसकी वजह से बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने मृतका के मायके लोनार के दुधिया गांव निवासी पिता विनोद को सूचना दी।
सूचना पर पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बताया कि उसने तीन मार्च 2021 को बेटी की शादी की थी। दामाद की नौ दिन पूर्व मौत हो चुकी है।
दामाद की मौत के बाद से ससुराली उसके हिस्से की पांच बीघा जमीन हड़पना चाहते थे। इसी के चलते ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। शुक्रवार को तहसीलदार नारायण सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फोरेंसिक टीम के सदस्य मुकेश पांडेय ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। एसओ राजपाल सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।