फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   yuvaon ko tejee se chapet mein le raha korona

युवाओं को तेजी से चपेट में ले रहा कोरोना

Fri, 17 Jul 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
yuvaon ko tejee se chapet mein le raha korona
एसपी कार्यालय का बंद गेट। - फोटो : HARDOI
हरदोई। तमाम दावों और चर्चाओं के विपरीत जनपद में कोरोना ने युवाओं को सबसे ज्यादा चपेट में लिया है। बुधवार रात तक संक्रमित मिले 454 लोगों में से 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 245 युवक शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के साथ ही दस वर्ष से कम आयु के बच्चों के ज्यादा और तेजी से संक्रमित होने की बात कही जा रही थी। जिले में स्थिति इसके उलट है। बुधवार देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक जिले के अब तक के कुल 454 संक्रमितों में सबसे ज्यादा 245 लोग 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हैं। 11 से 20 वर्ष आयु वर्ग में 70 लोग, 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग मेें 87 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के 15 लोग संक्रमितों में शामिल हैं। 10 वर्ष से कम आयु के संक्रमितों की संख्या 37 है।
विज्ञापन

18018 जांचें, 454 मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई तक के आंकड़ों के हिसाब से जिले में 18018 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 454 लोग संक्रमित पाए गए। यानी 2.51 फीसदी लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। 454 के सापेक्ष 242 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से मौतों का आंकड़ा जनपद में सात है। जनपद के सांडी और हरपालपुर क्षेत्र में अन्य इलाकों की अपेक्षा कोरोना का संक्रमण बेहद कम है। अब तक सांडी क्षेत्र में तीन और हरपालपुर क्षेत्र में सिर्फ दो लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक यहां मिले इतने संक्रमित
पिहानी में 29, हरियावां में 7, टोडरपुर में 7, शाहाबाद में 39, भरखनी में 9, बावन में 18, टड़ियावां में 17, अहिरोरी में 27, सुरसा में 12, बिलग्राम में 24, माधौगंज में 7, मल्लावां में 9, बेंहदर में 9, संडीला में 37, कछौना में 16, कोथावां में 10, अहिरोरी में 27, हरपालपुर में 2, सांडी में 3 संक्रमित मिले हैं।
पांच और मिले कोरोना संक्रमित
लखनऊ मेडिकल कालेज से बुधवार देर रात और गुरुवार शाम आई जांच रिपोर्ट में जनपद के पांच लोग और संक्रमित मिले हैं। इनमें जिला कारागार का एक बंदी (80), कोथावां निवासी एक युवक (27) और अतरौली एक युवक (23) शामिल है। इसके अलावा बावन विकास खंड की कुर्रिया निवासी महिला (29) और रारा निवासी एक वर्ष की बच्ची को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे कुल संक्रमितों की संख्या गुरुवार शाम 456 हो गई है। गुरुवार को पूर्व में संक्रमित मिले 10 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई है। इनमें 242 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 207 हैं। जिले में अब तक कोरोना से सात मौतें हुई हैं।

कोरोना से प्रभावित इलाकों में हुई बैरिकेडिंग
बुधवार को आई रिपोर्ट में शहर में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें नगर पालिका के नामित सभासद के अलावा एक निर्वाचित सभासद भी शामिल हैं। इनके आवासीय इलाकों बाबा मंदिर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। छोटा चौराहा के निकट इदरीशगंज जाने वाली सड़क पर भी बैरिकेडिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed