{"_id":"6158539a8ebc3e334f7c222a","slug":"youth-was-murderd-deadbody-thrown-on-road-side-hardoi-news-knp655770435","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर सड़क के किनारे फेंका युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर सड़क के किनारे फेंका युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी (औरैया)। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर नयागांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। उसके गुप्तांग पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद एएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने भी हत्या की बात कही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव के सामने शनिवार सुबह रोड पर युवक का शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसने लोअर व फुल टी-शर्ट पहन रखी थी। शरीर पर चोट व गुप्तांग पर हथियार से वार करने के निशान मिले हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक देर रात शव को यहां लाकर फेंका गया है। शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही एएसपी पूर्वी अनिल यादव, सीओ विशाल यादव व प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव ने मौके पर पहुंच कर जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि घटना की जांच व खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं।