{"_id":"5fa023d4136139714730466f849fb7e2","slug":"youth-suicide-by-hanging-himself-in-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खजांची टोला निवासी सोनू (30) पुत्र मूल चंद्र गुरुवार की सुबह घर से निकला था।
इसके बाद वह शराब के नशे में घर पहुंचा। उसके कुछ समय बाद उसने कमरे को बंद कर फांसी लगा ली जिस पर उसकी पत्नी ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ कर उसके शव को निकला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना के विषय मेें मृतक के भाई सर्वेश ने बताया कि नौ महीने पहले उसकी मन्ना पुरवा निवासी सीमा के साथ शादी हुई थी। वह शराब पीने का आदि था। इसी के चलते उसने शराब के नशे में आकर फांसी लगा ली। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन