फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth shot in old enmity

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी

Mon, 18 Jan 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in old enmity
ोटो- 10- जिला अस्पताल में गोली लगने से भर्ती घायल सतीश। संवाद - फोटो : HARDOI
बघौली। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बीकापुर में तालाब की रखवाली कर रहे युवक को पुरानी रंजिश में गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम बीकापुर निवासी सतीश (18) पुत्र नत्थू का गांव में ही एक तालाब है। तालाब में सिंघाड़ा की फसल के साथ ही मछली पालन करता हैं। रविवार की रात सतीश तालाब की रखवाली करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के चार लोगों ने पुरानी रंजिश में उसे गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली पैर में लगने से सतीश घायल हो गया। जानकारी होने पर सतीश के भाई राजकुमार ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर जानकारी दी। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी पर बघौली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज भी मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही एंबुलेंस मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एंबुलेंस रोककर घटना के बारे में सतीश से पूछताछ की। उपचार कराने की जल्दी में फौरी तौर पर सतीश और उसके भाई राजकुमार ने घटना को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी। जिला अस्पताल में सतीश का उपचार किया जा रहा है।

बघौली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि घटना प्राथमिक तौर पर संदिग्ध लग रही है। बताया कि सतीश जिन लोगों पर हमला करने का आरोप लगा रहा है उससे पिछले साल 17 नवंबर को भी विवाद हुआ था। इस विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है और तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed