फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   youth runs in vivekanand marathon

विवेकानंद मैराथन में दौड़े युवा

Sun, 12 Jan 2020 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
youth runs in vivekanand marathon
हरदोई। जिले में पहली बार आयोजित हुई विवेकानंद मैराथन में राजस्थान, बिहार व उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में लखनऊ और बालिका वर्ग में बरेली ने बाजी मारी। मैराथन के साथ क्रास कंट्री दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने रवाना किया। कहा कि देश के युवा अपनी ऊर्जा पढ़ाई, खेलकूद, गीत-संगीत में लगाएं और देश की उन्नति में भूमिका निभाएं। स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। 21 किमी मैराथन बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर लखनऊ के रवि कुमार पाल रहे। द्वितीय स्थान पर बुलंदशहर के नीरज कुमार व तीसरे स्थान पर बदायूं के धर्मेंद्र कुमार मौर्य रहे। इन सभी को 11 हजार, 7500 व पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह 21 किमी मैराथन बालिका वर्ग में बरेली की संजना पाल प्रथम, देहरादून की सुशीला द्वितीय व बुलंद शहर की काजल को तृतीय घोषित किया गया। आठ किलोमीटर मैराथन में बालक वर्ग में महेंद्र पाल मौर्य प्रथम, राहुल मौर्य द्वितीय एवं अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। इनको पांच हजार, तीन हजार व दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। आठ किमी बालिका वर्ग में पूजा पटेल प्रथम, कंचन शर्मा द्वितीय और प्रियंका मिश्रा तृतीय रहीं। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि खेलकूद और मनोरंजन से मानसिक तनाव दूर होता है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, पीडी राजेंद्र श्रीनिवास, अभय शंकर गौड़, गोपाल मिश्रा, मिल प्रबंधक प्रदीप त्यागी, पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किलोमीटर मैराथन इनका रहा दबदबा
पांच किमी मैराथन बालक वर्ग में भी लखनऊ के रीतेश कुमार प्रथम रहे। इलाहाबाद के सुनील पाल द्वितीय, इलाहाबाद के ही नितीश पटेल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रथम सम्मो, द्वितीय शिवानी व तृतीय रीनू यादव रहीं। इन्हें ट्रैक सूट, जूते एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं तीन किलोमीटर मैराथन में बालक वर्ग में आयुष दीक्षित प्रथम, रवि सिंह द्वितीय व प्रियांशु तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रिया मिश्रा प्रथम, आकांक्षा द्वितीय एवं अंजली तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed