फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth-maiden death due to train injuries in Shahabad

शाहाबाद में ट्रेन की चपेट में आकर युवक-युवती की मौत

Sat, 17 Jun 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Sat, 17 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth-maiden death due to train injuries in Shahabad
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
शाहाबाद/टोडरपुर। क ोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आंझी रेलवे स्टेशन के  रेलवे ट्रैक पर तीन किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग स्थानों पर युवक व युवती क ी लाशें मिलीं। युवक करीमनगर का निवासी था और शुक्रवार सुबह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। युवती मानसिक तौर से बीमार बताई जा रही है। वह गुरुवार शाम परिजनों को बताए बिना ही घर से निकली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया। मृतकों के परिजनों ने आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर निवासी अनंग पाल का खेत पड़ोस के दूसरे गांव दौलतपुर गंगाराम में है। उसने खेत में मूंगफली बोई है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अनंग पाल का बेटा जितेंद्र (22) मूंगफली के खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह करीब सात बजे शौच के लिए निकले दौलतपुर गंगाराम के ग्रामीणों ने खंभा नंबर 1207  के निकट रेलवे लाइन किनारे उसका शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से युवक की पहचान कराकर परिजनों को जानकारी दी। मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने आरोप से इंकार किया है। बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके एक साल की बेटी है।
विज्ञापन


दूसरी घटना क ोतवाली क्षेत्र के कठमा गांव की है। गांव निवासी कयूम खां की बेटी इशरत जहां (22) गुरुवार शाम परिजनों क ो बताए बिना घर से निकल गई थी। काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी तो परिजनों को फिक्र हुई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, पर उसका सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के निकट से निकले रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 1210 के निकट मिला। ट्रैक की तरफ पहुंचे ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन पहुंचे। सूचना पर जीआरपी पहुंची। परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने आरोप से इंकार किया। बताया कि बेटी पिछले कई साल से मानसिक बीमार थी। उसका इलाज कराया जा रहा था। एसएसआई चीमा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक और युवती का शव अलग-अलग गांव के निकट मिले हैं। दोनों घटनास्थलों के बीच की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। युवक-युवती का आपस में कोई संबंध नहीं है। बताया कि इस संबंध में उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed