{"_id":"61705b4a5aae4537710cd05e","slug":"youth-kills-himself-by-hanging-hardoi-news-knp6593876182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलून संचालक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलून संचालक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। हैबतपुर गांव निवासी युवक ने बुधवार की अल सुबह गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की कस्बे में ही हेयर कटिंग की दुकान है। परिजनों ने सैलून न चलने के कारण युवक के परेशान होने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी सत्यप्रकाश (35) ने बुधवार की अल सुबह गांव के बाहर एक बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने शव को फांसी पर लटका देखकर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए।
भाई रामजीवन ने बताया कि सत्यप्रकाश सेमरा चौराहा पर हेयर कटिंग सैलून चलाता था। उसके चार बेटियां हैं। बताया कि इधर कुछ दिनों से दुकान सही ढंग से नहीं चल रही थी, जिसको लेकर परेशान चल रहा था। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद एसआई लाल बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।