{"_id":"65f5d8e9c85d76a4480b4042","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112045-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Sat, 16 Mar 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
सवायजपुर (हरदोई)। दवा खरीदने निकले युवक को बिल्हौर कटरा मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरखेड़ा निवासी मुरारीलाल (32) खेती करता था। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे वह घर से सवायजपुर दवा खरीदने के जाने को पैदल निकला था। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर एक बाइक एजेंसी के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में मुरारीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन फर्रूखाबाद ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
मुरारीलाल के भाई अशर्फी के मुताबिक कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही मुरारीलाल की मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए। शनिवार सुबह सवायजपुर कोतवाली में घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।