{"_id":"6616d31c06853cb392011052","slug":"youth-dies-in-collision-between-two-bikes-two-injured-including-nephew-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113055-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, भतीजा समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, भतीजा समेत दो घायल
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार चाचा भतीजा समेत तीन लोेग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजे की हालत गंभीर है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गोसवां निवासी राजीव कुमार त्रिपाठी (27) अपने भतीजे वेद प्रकाश त्रिपाठी (22) के साथ मंगलवार देर शाम बाइक से नया गांव चौराहे से घर जा रहे थे। मल्लावां संडीला मार्ग पर गोसवा गांव के पास विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे माधौगंज थाना क्षेत्र के खंधेरिया निवासी नाजिर (30) और उसका भाई कयाम अली (25) की बाइक से राजीव की बाइक टकरा गई। नाजिर और कयाम मल्लावां से घर जा रहे थे। घटना में दोनों बाइक सवार राजीव, वेद प्रकाश और नाजिर घायल हो गए। कयाम को हल्की चोटें आईं।
राजीव, वेद प्रकाश और नाजिर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया। यहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राजीव त्रिपाठी की मौत हो गई। मृतक अविवाहित था। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।