फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies due to car collision on highway

Hardoi News: हाईवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 27 Oct 2024 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to car collision on highway
हरदोई। लखनऊ-पलिया हाईवे पर शनिवार की रात में कछौना कोतवाली के सामने कार की टक्कर से अधिवक्ता के क्लर्क की मौत हो गई। चालक कार लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कछौना कस्बा मोहल्ला ठाकुरगंज निवासी हेमपाल वर्मा (30) संडीला तहसील में एक अधिवक्ता के क्लर्क थे। पिता राजेंद्र वर्मा के मुताबिक शनिवार रात में हेमपाल बिना बताए ही घर से बाहर गए थे। पैदल जाते समय कछौना कोतवाली के सामने कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, यहां से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया था। वहां पर हेमपाल की मौत हो गई। पिता राजेंद्र वर्मा ने बताया कि दो पुत्रों में हेमपाल बड़ा और विपिन वर्मा छोटा है। विपिन उप्र पुलिस में प्रयागराज में तैनात हैं। हेमपाल के परिवार में पत्नी सविता, दो पुत्री तान्या और प्रियल, एक पुत्र सारांश है। रविवार को मेडिकल कॉलेज पहुंची कोतवाली शहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed