फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth can learn work skills at the Department of Posts; opportunity open until October 20

Hardoi News: डाक विभाग में कामकाज सीख सकेंगे युवा, 20 अक्तूबर तक मौका

Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth can learn work skills at the Department of Posts; opportunity open until October 20
- माई भारत पोर्टल पर होंगे एक्सपीरियेंशियल लर्निंग कार्यक्रम
विज्ञापन

- कौशल विकास में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। डाक विभाग की कार्यप्रणाली समझने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने के लिए माई भारत पोर्टल पर इंडिया पोस्ट का एक्सपीरियेंशियल लर्निंग कार्यक्रम चलाया जाएगा। इससे युवाओं को डाक सेवाओं से जुड़े कामकाज और कार्यालय प्रबंधन को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इच्छुक युवा 20 अक्तूबर तक mybharat.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में भागीदारी से विद्यार्थियों को संचार कौशल, टीमवर्क और जिम्मेदारी निभाने जैसी क्षमताएं विकसित करने में मदद मिलेगी। वहीं यह अनुभव उनके बायोडाटा को और मजबूत करने और भविष्य में नौकरी के लिए आवेदन करते समय उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही, उन्हें सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और सेवा वितरण की प्रक्रिया समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

हालांकि, इस कार्यक्रम में शामिल होने से डाक विभाग में सीधे नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है। डाक विभाग में नियमित या अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए निर्धारित भर्ती प्रक्रिया और पात्रता शर्तें ही पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
युवाओं को माई भारत पोर्टल पर उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेकर अपनी रुचि और पात्रता के अनुसार आवेदन करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम व्यावहारिक अनुभव और कौशल विकास में सहायक होंगे। -रुबी पाल, जिला युवा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed