फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Younger brother threw elder in burning pyre of mother

छोटे भाई ने बड़े को मां की जलती चिता में फेंका

Wed, 17 Feb 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Younger brother threw elder in burning pyre of mother
हरदोई के संडीला सीएचसी में अपनी पत्नी के साथ बैठा दीना। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला। ग्राम मुसैला में संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मां की जलती चिता में फेंक दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। झुलसे बड़े भाई को आनन-फानन में संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी छोटा भाई फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुसैला निवासी सिताला (70) की मंगलवार रात मौत हो गई थी। उसके दो पुत्रों दीना (55) और छोटेलाल (47) के बीच बुधवार की सुबह सिताला के मकान को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

परिचितों ने हालात का हवाला देकर विवाद न करने की सलाह दी तो मामला शांत हो गया। इसके बाद सिताला का अंतिम संस्कार गांव में ही स्थित उसके बाग में किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक छोटेलाल आक्रोशित हो गया और बड़े भाई दीना को मां सिताला की जलती चिता में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन ही दीना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। हालत खतरे से बाहर बताई है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। भाइयों के बीच विवाद हुआ है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
336 वर्ग फीट के मकान को लेकर है विवाद
दीना परिवार के साथ कुछ समय से संडीला कस्बे के सुंबाबाग में किराये के मकान में रहता है। परिवार चलाने के लिए वह मजदूरी करता है। छोटेलाल गांव में ही मां सिताला के मकान के पीछे की ओर बने एक कमरे में रहता है।

वह भी मजदूरी करता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सिताला को कालोनी मिली थी। 336 वर्ग फीट में इसका निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक दीना और छोटेलाल इस मकान को अपने-अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed