फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young voters took oath of fair voting

युवा वोटरों ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ

Mon, 14 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Young voters took oath of fair voting
हरदोई। हम शपथ लेते हैं, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए निर्भीक होकर धन, बल, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

मतदान की शपथ की उपरोक्त लाइनों के साथ सोमवार को संयुक्त मतदान साक्षरता अभियान की शुरुआत हुई। सीडीओ आकांक्षा राना की अगुवाई में सैकड़ों युवा मतदाता हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बने।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और अमर उजाला फाउंडेशन की अगुवाई में सीएसएन पीजी कालेज के कैंपस में वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान की शुुरुआत में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीडीओ आकांक्षा राना ने युवाओं से बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मताधिकार का प्रयोग हर एक मतदाता को करना चाहिए। जितना अधिक मतदान प्रतिशत होगा, उतना ही अधिक लोकतंत्र का महत्व होगा। उन्होंने मौजूद युवा मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन अथवा भेदभाव से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
कालेज प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें अपने मत के अधिकार और उसके महत्व के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्हें ही देश का भविष्य तय करना है, इसलिए अभी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का अंग बनें और देश को मजबूती प्रदान करें।

लोकतंत्र का हिस्सा बनकर गर्व होगा
लोकतंत्र के महत्व के प्रति युवा मतदाताओं में पर्याप्त जागरुकता है। उन्हें पता है कि देश की अखंडता और मजबूती के लिए लोकतंत्र क्या भूमिका रखता है।
मतदान के प्रति उनका उत्साह इस बात की गवाही करता है। सोमवार को सीएसएन कॉलेज कैंपस में आयोजित हस्ताक्षर अभियान के दौरान युवा मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति अपनी सोच रखी।
इस बार अपना पहला वोट देने की खुशी भी है। वोट डालकर लोकतंत्र का हिस्सा बन सकेंगे। यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।
-यशी भारद्वाज, छात्रा
लोकतंत्र देश की मजबूती के लिए अनिवार्य है। भारत की आजादी और लोकतंत्र के लिए पूर्वजों ने लड़ाई लड़ीं। इसकी रक्षा करना अब हमारा कर्तव्य है।
-दीप्शी श्रीवास्तव, छात्रा
वोट बनवाने के लिए आवेदन कर दिया है। यदि इस बार वोट बन गया तो मताधिकार का प्रयोग जरूरत करेंगे।
-मुस्कान कश्यप, छात्रा
मतदान करने से अगर देश मजबूत होता है, तो सभी को वोट डालना चाहिए। अपने साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
-पंकज कुमार, छात्र
जाति-धर्म से अलग विकास पर बात करने वाले को ही नेता बनाएंगे, ताकि वह सबका विकास करा सके। हमें ही गलत व्यक्ति के हाथ में सत्ता जाने से बचानी होगी।
-शुभम देवल, छात्र
वोट डालकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है, इसलिए अपने कर्तव्य निभाते हुए मतदान जरूर करेंगे।
-ज्ञानेंद्र प्रताप, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed