{"_id":"5ffb3a358ebc3e3188122b6a","slug":"young-poet-prakhar-made-the-district-famous-hardoi-news-knp6051636129","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कवि प्रखर ने किया जिले का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कवि प्रखर ने किया जिले का नाम रोशन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम सवायजपुर के निवासी युवा कवि ने अपनी प्रतिभा से जिले को सूबे में गौरवांवित किया है। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने कवि को प्रदेश में दूसरे स्थान पर रख जिले के साहित्य जगत को भी गौरवांवित किया है।
ग्राम सवायजपुर के निवासी प्रखर ने बताया कि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा कहानी, कविता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश भर प्रविष्टियां मांगी गईं थीं।
इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। परिणाम डाक द्वारा विजेताओं को प्रेषित किया गया है। इसमें उन्होंने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके तहत पुरस्कार के रूप में उन्हें 5000 रुपये की धनराशि भी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
ग्राम सवायजपुर के मूल निवासी पिता आर्येन्द्र पांडेय व माता सुनीता पांडेय पुत्र प्रखर की इस उपलब्धि पर काफी हर्षित नजर आए। प्रखर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सवायजपुर के ही गन्ना कृषक महाविद्यालय व हाईस्कूल सरस्वती विद्या मंदिर, इंटरमीडिएट लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज, व स्नातक शिक्षा ब्रह्मानन्द डिग्री कॉलेज कानपुर से पूर्ण की है। उनकी कविता नारी उत्पीड़न जिसमें उन्होंने नारियों पर हो रही घरेलू हिंसा व सामाजिक उत्पीड़न को रेखांकित किया है ने यह उपलब्धि हासिल की है।
प्रखर ने बताया कि इस कविता के विचारों की प्रेरणा उन्हें आर्य समाज व स्वामी दयानन्द सरस्वती से मिली है। इस उपलब्धि पर जनपद के कवियों में अजीत शुक्ल, श्याम त्रिवेदी, गोपाल ठहाका, आकाश सोमवंशी, शिवम शांडिल्य, उदय राज सिंह ने उन्हें बधाई दी है।