{"_id":"5946c3744f1c1b5b678b4764","slug":"young-man-shot-dead-sore-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या, गला भी रेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मारकर हत्या, गला भी रेता
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। थानाक्षेत्र में ककरा गांव के करीब हाईवे किनारे खेतों में अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से उसका गला भी रेता गया। रविवार सुबह शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस, सीओ के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की लेकिन कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हरपालपुर थानाक्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे से करीब एक किमी दूर ककरा गांव है। इस गांव के लोग रविवार सुबह खेतों पर गए थे। हाईवे के पास इसरार के खेत में करीब 28 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। शव मिलने की खबर से ककरा में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर एसओ हरपालपुर गोपाल नारायण, सीओ पीके सिंह मौके पर पहुंचे। युवक के सीने में गोली मारी गई थी और धारदार हथियार से गला रेता गया था।
विज्ञापन
शव के पास ही 315 बोर के कारतूस का एक खोखा पड़ा मिला। युवक सफेद शर्ट, नीला लोअर, काही रंग की अंडरवियर और काले रंग की चप्पलें पहले था। सीओ की सूचना पर जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर छानबीन की लेकिन कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रात मेेें बारातियों को खेतों में दिखे थे कुछ लोग
हरपालपुर। जिस खेत में युवक की लाश मिली, वह ककरा गांव के इसरार का है। घटनास्थल से ककरा करीब एक किलोमीटर दूर है। खेत से दक्षिण यानी फर्रुखाबाद जिले की ओर करीब एक किमी दूर बरनई गांव है, जबकि एक किमी दूर सांडी की ओर एकनौरा गांव है। हत्या हाईवे से सटे खेत को छोड़कर अगले खेत में की गई। शनिवार रात सांडी क्षेत्र के कन्योरा गांव से एक बारात हरपालपुर आई थी।
रात करीब 12 बजे लौटते समय बारातियों को ककरा के पास हाईवे किनारे एक चार पहिया वाहन खड़ा दिखा था। करीब तीन लोग नीचे खेतों में खड़े थे, जबकि दो-एक वाहन में थे। बारातियों के अनुसार वाहन बोलेरा जैसा था। वाहन का इंजन सांडी की ओर था। इससे लगता है कि फर्रुखाबाद या शाहजहांपुर जिले से लाकर युवक की खेत में हत्या की गई है।