फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man killing knockout

युवक को पीटकर मौत के घाट उतारा

Mon, 30 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 30 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Young man killing knockout

कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट पीट कर

विज्ञापन
हत्या कर दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करामात खेड़ा निवासी संतोष कुमार (22) पुत्र लालता प्रसाद शनिवार की देर शाम पड़ोसी शिराज, चंद्रिका व गया प्रसाद ने मारापीटा, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि रात में उसकी हालत गंभीर होने पर उसे स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर परिजन ले गए।

जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान रविवार की दोपहर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के विषय में संतोष के भाई मुकेश ने बताया कि उसका भाई शनिवार को घर पर था।

उसने पड़ोसी की बाइक को रोक लिया। इस पर उन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे खूंटे से बांध दिया। इस पर उसकी मां रामकली बचाने गई तो उसके भी हाथ बांधने का प्रयास किया। किसी प्रकार वह उसके भाई को बचा कर घर लाई, जहां उसकी हालत खराब हो गई। उसकी पिटाई के कारण मौत हो गई।

बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करता है, जबकि उसका भाई घर पर ही रहता है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। इस बाबत एसओ कासिमपुर ने बताया कि संतोष मंद बुद्धि का था। वह पड़ोसी से गाना सुनने को मोबाइल मांग रहा था, जिस पर उसने मना कर दिया।

जिस पर वह उसकी गाड़ी के सामने खड़ा हो गया और गाड़ी का तार खींचने की बात करने लगा। इस पर उसने उसको धक्का दे दिया। इससे खड़ंजे पर जा गिरा। इससे वह घायल हो गया। बताया कि संतोष के चाचा कांशीराम की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed