{"_id":"e7e77040d66eb50ad3874b45d4b010ee","slug":"young-man-in-suspicious-circumstances-and-two-hanging-swing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक समेत दो फांसी पर झूले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक समेत दो फांसी पर झूले
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 05 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के क्योटी गांव मेें एक अज्ञात अधेड़ का
विज्ञापन
शव आम के बाग में संदिग्ध हालात में लटका मिला। उधर, कछियन पुरवा में गांव
में एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने पर सनसनी फै ल गई। सूचना पर थाना
पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई।
एसओ ने बताया कि दोनों की फांसी लगने से मौत हुई है और शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के क्योटी गांव निवासी अयोध्या प्रसाद के आम के बाग में सोमवार को एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव आम के पेड़ पर लटका देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पेड़ के निकट एक झोला रखा मिला, जिसमें पानी की बोतल व कुछ दवाएं रखी थी।
मृतक मटमैले कलर की पैंट व शर्ट पहने था। उसके दोनों पैर जमीन पर टिके थे और जुबान बाहर भी नहीं निकली थी। उसकी चप्पलें पेड़ के पास रखी थी। संभावना जताई जा रही कि अधेड़ को किसी ने मारकर पेड़ पर लटका दिया, पर पुलिस ने इससे इंकार किया।
उधर, इसी क्षेत्र के कछियन पुरवा मजरा शुक्लापुरवा गांव स्थित एक पेड़ पर करीब 22 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक के गले में नाइलोन की नई रस्सी पड़ी थी और वह नए पैंट शर्ट के साथ जूते पहने था। संभावना जताई जा रही थी कि गांव निवासी सोनेलाल के यहां बीती रात ढोलिया शहिमापुर थाना सुरसा से रामपाल के बेटे की बारात आई थी।
इसमें से किसी बराती ने पेड़ पर लटक कर जान दे दी, पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनेलाल को बुलवाकर मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर उसने पहचानने से इंकार कर दिया। उधर, बाराती भी मृतक के बाबत कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने दोनों ही शवों का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
उधर, कछियन पुरवा में बीती रात सोने लाल की बेटी की आई बारात में वैवाहिक कार्यक्रम रात में ही संपन्न हो गए। सुबह 4 बजे बाराती दुल्हन की विदा कराकर निकल गए। इतने तड़के बारात का विदा होना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।