फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man found corona positive

मुंबई से लौटा युवक मिला कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Young man found corona positive
मुंबई से लौटा युवक मिला कोरोना पॉजिटिव - शाहाबाद के मोहल्ला वाजिदखेल निवासी है 25 वर्षीय युवक - श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 22 मई की रात लखनऊ पहुंचा था युवक अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। मुंबई से लौटकर आए शाहाबाद निवासी युवक को बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 38 हो गई है। 38 के सापेक्ष कोरोना के छह मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और अब जनपद में 32 एक्टिव केस हैं। इनमें दो गर्भवती सहित तीन महिलाएं भी शामिल हैं। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला वाजिदखेल निवासी 25 वर्षीय युवक पिछले सात माह से मुंबई के बांद्रा इलाके में रहकर सिलाई का कार्य करता था। लॉकडाउन के कारण काम बंद हुआ तो मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बीती 22 मई की रात युवक लखनऊ पहुंचा। लखनऊ से उसे रोडवेज बस के जरिए शाहाबाद के आदमपुर क्वारेन्टीन सेंटर भेज दिया गया। 24 मई को उसे कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया ।जांच के बाद 24 मई को ही उसे हरदोई-शाहाबाद मार्ग पर स्थित बिलहरी जीजीआईसी में बने क्वारेन्टीन सेंटर में रोक दिया गया।बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया। युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है । क्वारेन्टीन सेंटर में रुके युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ प्रवीण दिक्षित ,एसडीएम शाहबाद एपी श्रीवास्तव आदि भी मौके पर पहुंच गए । बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक को जोड़ते हुए जनपद में अब तक कुल संक्रमित मिले लोगों की संख्या 38 पहुंच गई है। इनमें से 6 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 32 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed