{"_id":"61bf7124498d1231ef3ba06d","slug":"young-man-died-in-accident-hardoi-news-knp670512786","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। कस्बे में स्टेशन के पास युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने जुए की लत में रुपये हारने और उससे परेशान होकर खुदकुशी करने की आशंका जताई है।
कछौना कस्बे के मोहल्ला बाजार पूर्वी निवासी मुरारी (18) रविवार सुबह स्टेशन से कुछ दूर अप लाइन पार कर रहा था। इस बीच वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुरारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि मुरारी चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था।
भाई अनुपम ने बताया कि वह और उसका भाई मुरारी चाट का ठेला लगाता था। सुबह वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। अनुपम ने बताया कि मुरारी सट्टा व जुआ खेलता था, इस लत के कारण वह काफी रुपये हार चुका था। जिसको लेकर वह परेशान रहता था। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।