{"_id":"5f5bbcc78ebc3e368b699e78","slug":"young-man-deid-due-to-current-hardoi-news-knp582101339","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कोइलाई में शुक्रवार दोपहर विद्युत पोल पर चढ़कर जंफर ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई।
कोइलाई निवासी जाहिद अली (30) पुत्र गिरीशचंद्र शुक्रवार दोपहर पोल पर चढ़कर जंफर ठीक कर रहा था। इसी दौरान आपूर्ति चालू होने से करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि जाहिद बिजली मैकेनिक था। शुक्रवार सुबह से गांव में लाइट न आने पर जाहिद पोल पर चढ़कर जंफर देखने गया था।
इसी दौरान बिजली आपूर्ति चालू होने से उसे करंट लग गया। जेई वीरेंद्र रावत ने बताया कि युवक सबस्टेशन पर सूचना दिए बिना पोल पर चढ़ा था। अचानक बिजली चालू होने से वह हादसे का शिकार हो गया। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि परिजनों ने सूचना नहीं दी है। संवाद