फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man deadbody found

खेत में पड़ा मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव

Mon, 07 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
young man deadbody found
सुरसा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरीदापुर में तालाब के किनारे सोमवार सुबह मक्के के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। शव पुराना होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की जानकारी पर एसपी ने भी मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक नमूने लिए।
विज्ञापन

फरीदापुर निवासी रामशंकर पुत्र राजपाल ने गांव के ही निकट खेत को बटाई पर लिया है। खेत में मक्के की फसल है। रामशंकर सोमवार सुबह फसल देखने खेत गए थे।
खेत से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने देखा तो सड़ा-गला शव पड़ा था। मौके पर एसपी अमित कुमार, सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ भी पहुंचे। एसपी अमित कुमार ने बताया कि लगभग 10 दिन पुराना शव है। जंगली जानवरों ने भी शव को नोचा है। शव सड़ चुका है, इस कारण पहचान नहीं हो पा रही है। मृतक सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहने था। पास ही उसकी चप्पलें भी पड़ी थीं। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed