{"_id":"60d826018ebc3e32ca1ee4dd","slug":"young-man-beaten-to-death-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में चुनावी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रधान समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में चुनावी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रधान समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 27 Jun 2021 12:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:59 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में युवक की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में पंचायत चुनाव की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रधान समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम बम्हरौली निवासी बालेश कुमार मिश्रा (42) की गांव के बाहर ही आटा चक्की है।
शनिवार रात वह आटा चक्की बंद कर घर जा रहा था। घर से कुछ दूर पहले ही उसे ग्राम प्रधान संदीप मिश्रा उर्फ दीपू, सुरेश, अवधेश, आशुतोष, आलोक और विनीत ने घेरकर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मौके पर ही बालेश की मौत हो गई। मारपीट करने वालों में सुरेश व अवधेश और आलोक व आशुतोष सगे भाई हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालेश के भाई कौशलेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कौशलेंद्र का कहना है कि पंचायत चुनाव में बालेश ने श्यामजी मिश्रा की मदद की थी, जबकि चुनाव में संदीप मिश्रा को जीत मिली। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
घटना को लेकर इलाके में चर्चा कुछ अलग
बम्हरौली में हुई घटना की वजह भले ही पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही हो, लेकिन इसकी असली वजह नशेबाजी है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बालेश शराब पीने का भी आदी था। अक्सर ही वह शराब पीकर गाली गलौज करता था। बताया जाता है कि शनिवार शाम भी उसने मारपीट करने वालों से गाली गलौज की थी। इसी को लेकर आरोपी नाराज थे। घटना में नामजद किए गए कुछ लोग मौके पर मौजूद भी नहीं थे, लेकिन निजी खुन्नस निकालने के लिए उन्हें भी आरोपी बना दिया गया।