फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man admit in icolation ward is healthy

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक नहीं मिला कोरोना से पीड़ित

Sun, 15 Mar 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
young man admit in icolation ward is  healthy
हरदोई। शुक्रवार रात कोरोना वायरस पीड़ित होने की आशंका पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया शाहाबाद निवासी युवक जांच में स्वस्थ पाया गया। रविवार दोपहर आई जांच रिपोर्ट निगेटिव होने की सूचना से युवक और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। युवक को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय युवक जर्मनी में पासुआ यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ सर्जरी की पढ़ाई कर रहा है। तीन मार्च को वह जर्मनी से आस्ट्रिया, कतर होते हुए दिल्ली पहुंचा था। उसी दिन फ्लाइट से लखनऊ पहुंचने के बाद घर शाहाबाद पहुंचा। नौ मार्च को उसे बुखार और खांसी जुकाम की शिकायत हुई। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने शुक्रवार रात उसे जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया था। उसका सैंपल जांच के लिए लखनऊ के केजीएमसी भेजा गया था। रविवार को जांच रिपोर्ट में कोरोना निगेटिव आया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि युवक को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed