{"_id":"5e18c6618ebc3e88217d3b74","slug":"young-girl-deadbody-found-in-pond-hardoi-news-knp5376227127","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का तालाब में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का तालाब में उतराता मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़िया में शुक्रवार सुबह युवती का शव तालाब में उतराता मिला। वह दो दिन पूर्व शौच जाने के बाद से लापता थी। परिजनों ने मिर्गी का दौरा आने से तालाब में गिरकर डूबने की बात कही है।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़िया निवासी पप्पी (18) पुत्री कमलेश सात भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी। वह मां कमला का घरेलू कामों में हाथ बंटाती थी। पिता कमलेश के मुताबिक पप्पी को बचपन से मिर्गी का दौरे पड़ रहे थे। काफी इलाज के बाद भी उसे आराम नहीं मिला था। बताया कि बुधवार शाम पप्पी खेत शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
काफी देर तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लग सका । शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में पप्पी का शव उतराता मिला। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि परिजनों ने आरोप से इनकार किया है। बताया कि दौरा पड़ने से तालाब में गिरकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।