{"_id":"60d75df78ebc3e09c93db8e9","slug":"yogi-s-service-will-support-50-orphan-children-of-the-district-hardoi-news-knp636491733","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 50 अनाथ बच्चों को सहारा देगी‘योगी की सेवा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 50 अनाथ बच्चों को सहारा देगी‘योगी की सेवा’
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना काल में माता और पिता को खोने वाले बच्चों को योगी सरकार की बाल सेवा योजना सहारा देने को तैयार है। पहले चरण में जिले को 50 अनाथ बच्चों के लिए छह लाख की राशि आवंटित की गई है। जिले में अभी तक 21 बच्चों को चयनित किया गया है। 28 नए चिह्नित बच्चों का सत्यापन कराया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में अनाथ बच्चों को सहारा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की है। शासन ने प्रशासन को निर्देश दिए थे कि कोरोना काल में जो बच्चे बेसहारा हों। जिनके माता-पिता न हों या फिर कोरोना काल में दोनों की या किसी एक की मौत हुई हो तो उनको चिह्नित किया जाए।
इसके बाद प्रोबेशन विभाग ने अन्य विभागों की मदद से पड़ताल की। इसके बाद करीब 28 बच्चों को शुरुआती दौर में चयनित किया। सीडीओ की अध्यक्षता में इन बच्चों को सहारा देने व योजना से लाभान्वित कराने के लिए संबंधित एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग से सत्यापन कराया गया। इनमें से सात बच्चों के पिता व माता आदि की मृत्यु कोरोना से नहीं होना पाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद 21 बच्चों पर पात्रता की मोहर लगा दी गई। इसके अलावा 28 अन्य बच्चों को अभी हाल में ही चिह्नित किया गया, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन होते ही इनको भी योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उधर, विभाग की डिमांड पर करीब 50 अनाथ बच्चों को प्रतिमाह चार हजार देने की तैयारी शासन स्तर से कर दी गई है। शासन स्तर से छह लाख की राशि प्रोबेशन विभाग को आवंटित कर दी है।
तीन माह के लिए 50 बच्चों का आया बजट : प्रोबेशन अधिकारी
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि एक बच्चे के लिए तीन माह के हिसाब से करीब 12 हजार की राशि भेजी गई है। कुल छह लाख की राशि आई है। 21 बच्चों को तत्काल लाभ दिया जा रहा है। इसके बाद सत्यापन होकर आने वाले 28 बच्चे भी लाभान्वित किए जाएंगे।
पढ़ाई से विवाह तक भी मिलेगा सहारा
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को लेकर प्रोबेशन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अनाथ बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनके विवाह में भी सरकार द्वारा योगदान किया जाएगा। इसको लेकर दिशा निर्देश आने शुरू हुए हैं। जैसे-जैसे निर्देश होंगे वैसे-वैसे इनको लाभान्वित किया जाता रहेगा।