फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Yogi government's oath, worship in temples

योगी सरकार की शपथ, मंदिरों में पूजा-अर्चना

Fri, 25 Mar 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Yogi government's oath, worship in temples
हरदोई। योगी सरकार 2.0 के शपथ कार्यक्रम से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के संयोजन में शहर से लेकर गांवों तक मंदिरों में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के प्राचीन बाबा मंदिर में भाजपाइयों ने पूजा अर्चना की। कई भाजपा नेता पूजा करने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने लखनऊ चले गए।
भाजपा नेता प्रीतेश दीक्षित ने जल्द सुबह समर्थकों के साथ मंदिर पहुंच कर मत्था टेका। मंदिर पहुंचे अमित त्रिवेदी रानू आदि ने पुजारियों के सानिध्य में हवन-पूजन किया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण से पहले शुरू हुआ पूजा अर्चना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस बीच सदर विधायक नितिन अग्रवाल के मंत्री बनने की खबर आते ही समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवेगंज में प्रेम गुप्ता ने अश्वनी, आनंद, प्रकाश गुप्ता ने मिष्ठान का वितरण किया।
राजेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, कैलाश गुप्ता, संदीप गुप्ता, हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, गौरव शुक्ला पहलवान, हरिश्चंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी का इजहार किया।
उधर, माधौगंज में भाजपा नेता नवल महेश्वरी ने सुबह पूजा अर्चना के बाद लोगों के मध्य मिष्ठान का वितरण कर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed