फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   X-ray, ultrasound, blood tests are wandering patients

एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, खून की जांच को भटकते रहे मरीज

Fri, 12 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Fri, 12 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
X-ray, ultrasound, blood tests are wandering patients
दवा काउंटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। स्वास्थ्यकर्मियों की लगातार दूसरे दिन तीन घंटे की हड़ताल से जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के मरीज बिलबिला गए। सुबह आठ से 11 बजे तक दोनों अस्पतालों में काम ठप रहा। न पर्चे बने, न दवा मिली और न ही एक्सरे और अल्ट्रासाउंड ही हुए।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में जिले के स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। परिषद तीन दिन की हड़ताल पर है। इस हड़ताल में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों ने गुरुवार को भी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक कामकाम नहीं किया। हड़ताल की खबर छपने के बाद ओपीडी में गुरुवार को मरीज कम पहुंचे। सुबह आठ बजे से ही पर्चा काउंटर पर लाइन लग गई थी। नौ बजे तक जब खिड़की नहीं खुली तो कुछ लोगों ने प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों से पूछा और हड़ताल की जानकारी होने पर लौट गए। सबसे ज्यादा दिक्कत भर्ती मरीजों को हुई। इनको सुबह की दवाएं और इंजेक्शन समय पर नहीं लग पाए। फार्र्मेसिस्ट, नर्स, आप्टामेट्रिक्स, डेंटल हाईजिनिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन के हड़ताल में होने से जांचें भी 11 बजे के बाद हुईं।
विज्ञापन


जांचों के लिए परेशान हुए मरीज
पेट दर्द से पीड़ित राजेंद्र सिंह को परिजनों ने बुधवार को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे खून की जांच के लिए लिखा था। 11 बजे तक उसके खून की जांच नहीं हो पाई। जिससे ट्रीटमेंट चालू नहीं हो पाया। वार्ड नंबर चार में भर्ती माधौगंज के रघुवीर को डाक्टरों ने एक्सरे के लिए लिखा था। गुरुवार सुबह 9 बजे परिजन स्ट्रेचर पर उसे एक्सरे कक्ष ले गए। कक्ष बंद होने के 11 बजे तक खड़े रहे। 11 बजे के बाद रघुवीर का एक्सरे हुआ। सिनेमा चौराहा निवासी सुमन पुत्री को लेकर जिला अस्पताल आई थीं। उन्होंने डॉक्टर अजमानी को दिखाया। दवा खिड़की बंद होने के कारण बाहर से दवाई लिखनी पड़ी। वार्डों में भर्ती मरीजों को सुबह छह बजे इंजेक्शन और दवाएं दी गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
स्वास्थ्य कर्मी आंशिक हड़ताल पर हैं किंतु इस बीच भी इमरजेंसी चिकित्सा सेवाएं चल रही हैं। अगर कहीं थोड़ी बहुत दिक्कत है तो उसे दूर किया जाएगा। - डा. आरके मिश्र, सीएमएस जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed