फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   X-ray head tube of digital machine replaced after 25 days

Hardoi News: 25 दिन बाद बदली गई डिजिटल मशीन की एक्सरे हेड ट्यूब

Thu, 18 Sep 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
X-ray head tube of digital machine replaced after 25 days
फोटो-07- मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे मशीन की मरम्मत करते टेक्नीशियन। संवाद
हरदोई। डिजिटल एक्सरे मशीन को लेकर कार्यदायी संस्था की हीलाहवाली मेडिकल कॉलेज के लिए फजीहत का सबब बनी है।
विज्ञापन

जितने दिन मशीन चलती नहीं उससे कहीं अधिक दिन खराब रहती है। दो माह तक खराब रही मशीन बनने के बाद बमुश्किल 20 दिन चली थी और बंद हो गई। अब 25 दिन बाद फिर से मशीन को बनाने की कवायद शुरू हुई है। उम्मीद है शुक्रवार तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
मेडिकल काॅलेज की डिजिटल एक्सरे मशीन इस साल चौथी बार खराब हुई है और अब बनाई जा रही है। मशीन जनवरी में सही की गई थी जैसे तैसे अप्रैल तक काम हुआ। अप्रैल में मशीन का प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) खराब हुआ। इसी बीच विद्युत आपूर्ति नियंत्रित करने को लगा सरवो भी खराब हो गया।
विज्ञापन

आठ जुलाई को मशीन बनाई गई लेकिन कुछ घंटों में ही खराब हो गई। दो अगस्त को मशीन दोबारा बनी और महज 20 दिन चली। बीती 22 अगस्त को फिर खराब हो गई थी। एक्सरे हेड ट्यूब खराब होने से मशीन काम नहीं कर रही है। वहीं मरीजों को पोर्टेबल मशीन से एक्सरे कराने को मजबूर होना पड़ रहा था। इसमें मरीजों को फिल्म भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सायरिक्स कंपनी की हीलाहवाली के कारण 25 दिन से मशीन खराब है। बृहस्पतिवार काे कंपनी के अभियंता प्रद्युम्न और आसिफ ने संतोष के सहयोग से मेडिकल कॉलेज पहुंच कर मशीन की मरम्मत शुरू की। एक्सरे टेक्नीशियन सुमित मिश्रा ने बताया कि ओपीडी में आने वाले सभी मरीजाें के एक्सरे होने के बाद ही मशीन का काम कराया जा रहा है।



स्पेन से मंगवाए गए मशीन के पार्ट्स
सायरिक्स कंपनी के अभियंता प्रद्युम्न ने बताया कि डिजिटल मशीन स्पेन की है। ऐसे में इसके पार्ट्स भी वहीं से मंगवाने पड़ते हैं। पार्ट्स भी काफी महंगे हैं। अभी इसके पहले मशीन में करीब 11 लाख रुपये लगे थे। अब करीब आठ लाख रुपये की एक्सरे हेड ट्यूब को मंगवाया गया है। स्पेन से पार्ट्स आते हैं, इसलिए समय लगता है। मशीन को बनाने का काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि कल तक काम पूरा हो जाएगा।

फोटो-07- मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे मशीन की मरम्मत करते टेक्नीशियन। संवाद

फोटो-07- मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे मशीन की मरम्मत करते टेक्नीशियन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed