फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wrapped in fog in the morning , chilly winds extended chill

कोहरे में लिपटी सुबह, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 13 Dec 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 13 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Wrapped in fog in the morning , chilly winds extended chill
मौसम के तेवर तीखे होते जा रहे हैं, घने कोहरे एवं बादलों के चलते शनिवार सुबह सर्दी बढ़ गई। दिन चढ़ने तक कोहरे की चादर ढकी रही तो दोपहर होने तक राहत नहीं मिली। उधर सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। बादलों की सूरज से दिनभर आंख मिचौली चलती रही। इससे दिन का तापमान शुक्रवार के मुकाबले गिर गया।
विज्ञापन




दिसंबर का एक पखवारा बीतने वाला है और इसके साथ सर्दी चरम पर पहुुंचने लगी है। शुक्रवार सेे मौसम के तेवर कड़े होने लगे। शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा रहा और काफी समय तक सूरज के दर्शन नहीं हो सके।
विज्ञापन




वहीं शनिवार को मौसम और अधिक सर्द हो गया। शनिवार सुबह कोहरे में पूरी तरह से ओझल नजर आई। ऐसे में लोगों को अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।


 
कोहरे का असर दिन चढ़ने तक दिखा, काफी देर तक सूरज नहीं दिखाई दिया और जब दोपहर होने पर सूरज के दर्शन हुए तो उनकी बादलों से जंग चलती रही। इतना ही नहीं दिनभर चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी, जिससे पारा शुक्रवार के मुकाबले लुढ़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग आग सेंकते दिखाई दिए। हालांकि नगर पालिका से अभी अलाव नहीं जलवाए गए हैं, ऐसे में लोग स्वयं अलावे जलाकर राहत लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed