{"_id":"57a77e414f1c1b2f1a2b928e","slug":"worshiping-the-snake-god-wished-prosperity","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग देवता की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग देवता की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
गुडि़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में नाग पंचमी का पर्व रविवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। घरों से लेकर मंदिरों में भी नाग देवता की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की गई। मान्यता है कि नागपंचमी के दिन नागदेवता की पूजा करने से नाग देवता प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं।
विज्ञापन
रविवार को मुख्य दरवाजों के पास गोबर से नाग देवता की आकृति बनाई गई और विधिविधान से उनकी पूजा की गई। घरों में सामर्थ्य के अनुसार पकवान बनाए गए और पकवानों का भोग नागदेवता को लगाया गया। इसके साथ ही सावन माह के विशेष पकवान सेंवई को दूध में बनाकर उनका भोग नाग देवता को लगाकर परिवार के सदस्यों को प्रसाद के रूप में दिया गया।
विज्ञापन
आज शहर से लेकर गांवों में लोगों ने खूब पतंगें उड़ाई। ऊंची ऊंची पतंगे लोगों के मन को लुभा रही थी। वहीं पतंग कटने पर उसे पाने के लिए बच्चों की भीड़ दौड़ पड़ती थी।
विज्ञापन