फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Workers run out of strength in preparations for panchayat elections

पंचायत चुनाव की तैयारियों में ताकत झोंके कार्यकर्ता

Mon, 01 Mar 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Workers run out of strength in preparations for panchayat elections
राजीव भवन में बैठक को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की सोमवार को हुई मासिक बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि पूरी ताकत से पंचायत चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। सत्ता के अहंकार को धूल चटाने के लिए जनता तैयार है।
विज्ञापन

राजीव भवन में बैठक के दौरान कहा कि मोटर साइकिल रैली व बाजार चौपालों का भी आयोजन होगा। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि जनता पर महंगाई की मार है। युवा बेरोजगार है। किसान के खेत खलिहानों को पूंजीपतियों को उपहार में देना चाहती है।
विज्ञापन

जनता पंचायत चुनावों में भाजपा की वादाखिलाफी का मुंहतोड़ जवाब देगी। जिला उपाध्यक्ष साधु सिंह ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार के जुमलों को समझ गई है। झूठे वादे और झूठे इरादे वाली मोदी सरकार के खिलाफ जनता में जमकर आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन महेश्वर प्रसाद रावत ने कहा कि किसानों के खिलाफ सरकार लगातार षड्यंत्र रच रही है। बैठक को जिला महासचिव नवरत्न द्विवेदी, दीपेंद्र सिंह, सत्यपाल वर्मा, अब्दुल फरीद, रूपलाल कोरी, अचल शुक्ला, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed