{"_id":"68c84d50f90d0619da03a7d5","slug":"work-is-being-done-despite-the-ban-hardoi-news-c-213-1-hra1001-137470-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रोक के बाद भी कराया जा रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रोक के बाद भी कराया जा रहा काम
विज्ञापन
फोटो 33: सांडी में पुरानी नाली पर प्लास्टर करता मिस्त्री। संवाद
- पुरानी चौकी से इलियाश के मकान तक 19 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग और नाली बनवाई जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। नगर पालिका के सहायक अभियंता की तरफ से काम की गुणवत्ता खराब होने के कारण रोक के बाद भी पुरानी नाली पर प्लास्टर कर काम कराया जा रहा है। गुणवत्ताविहीन काम कराए जाने की मोहल्लावासियों ने फिर से शिकायत की है।
नगर पालिका सांडी की तरफ से मोहल्ला मुंशीगंज में पुरानी चौकी से इलियाश के मकान तक करीब 300 मीटर इंटरलाकिंग और नाली बनवाए जाने के लिए करीब 19 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। काम भी ठेकेदार को मिल गया है। ठेकेदार की तरफ से पुरानी नाली पर ही प्लास्टर कराकर काम कराया जा रहा है।
पहले से बनी इंटरलॉकिंग सड़क के पत्थर का ही प्रयोग किया जा रहा है। घटिया निर्माण की शिकायत पर सहायक अभियंता संतोष दीक्षित ने 13 सितंकर को काम पर रोक लगा दी थी। रोक के बाद भी ठेकेदार ने काम नहीं बंद कराया। सोमवार को भी पुरानी नाली पर प्लास्टर कराए जाने पर मोहल्लावासी ऋषि कुमार, अभिषेक, शमी आलम, राजेश, राजन और अवधेश आदि अधिशासी अधिकारी से शिकायत की है। सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि जानकारी है। काम को बंद करा दिया गया है।