{"_id":"6aac27939ce4efe8100e88ce","slug":"work-at-charbagh-station-incomplete-trains-to-run-on-diverted-routes-until-october-12-hardoi-news-c-213-1-hra1004-156863-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चारबाग स्टेशन का काम अधूरा, 12 अक्तूबर तक बदले रास्ते से चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चारबाग स्टेशन का काम अधूरा, 12 अक्तूबर तक बदले रास्ते से चलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहे एयर कॉनकोर्स निर्माण कार्य यात्रियों की परेशानी बढ़ाता जा रहा है। काम समय पर पूरा न होने की वजह से रेलवे ने चारबाग स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग की अवधि को बढ़ा दिया है। अभी तक यह व्यवस्था 15 सितंबर तक लागू थी लेकिन रेलवे ने इसे अब 12 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। अब यात्रियों को करीब एक महीने और बदले मार्ग के अनुसार यात्रा करनी होगी।
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होने का सबसे अधिक असर हरदोई और आसपास के जिलों के यात्रियों पर पड़ रहा है। तमाम ट्रेनें लखनऊ चारबाग स्टेशन न जाकर आलम नगर स्टेशन से ही उतरेटिया के लिए डायवर्ट हो जाती हैं। ऐसे में दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी, देहरादून समेत अन्य शहरों की ट्रेन पकड़ने के लिए करीब छह किमी. ऑटो से जाना पड़ता है। इसमें समय और पैसे दोनों ही अतिरिक्त खर्च करने पड़ते हैं जबकि ट्रेन लेट होने पर दूसरी ट्रेन के छूटने का डर बना रहता है।
दैनिक यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। रोजाना नौकरी, कारोबार या पढ़ाई के लिए लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव परेशानी का सबब बन गया है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कॉनकोर्स का निर्माण कार्य तय समयाअवधि में पूरा करने का प्रयास किया गया लेकिन बारिश के चलते काम पूरा होने में देरी हो गई।
विज्ञापन
आलमनगर स्टेशन पर ही ठहरेंगी पैसेंजर ट्रेन
रेलवे के अनुसार 16 सितंबर से 12 अक्तूबर तक 54337-38 लखनऊ से शाहजहांपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर का संचालन फिलहाल आलमनगर स्टेशन तक ही किया जाएगा। वापसी में भी ट्रेन आलमनगर से ही शाहजहांपुर जाएगी। इसी तरह 54331-32 लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर भी आलमनगर तक संचालित होगी।
एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी असर बरकरार
ट्रेन संख्या 14307-08 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस और ट्रेन 14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेनें आलमनगर स्टेशन से वाया उतरेटिया स्टेशन होकर संचालित होंगी। त्रिवेणी एक्सप्रेस, ट्रेन 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, ट्रेन 15119-20 जनता एक्सप्रेस और ट्रेन 14229-23 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस भी निर्धारित अवधि तक चारबाग स्टेशन नहीं पहुंचेगी।