{"_id":"5d17b2688ebc3e3cc71eec77","slug":"women-murder-in-dispute-hardoi-news-knp4987262100","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर नरकतरा में दावत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। पति को पिटाई से बचाने आई महिला को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम सिकंदरपुर नरकतरा निवासी टीकाराम के घर नौ दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था। शुक्रवार रात दावत थी। इसमें शामिल होने के लिए गांव के ऋषिराम अपनी पत्नी सुमन (35) के साथ गए थे, जबकि गांव के ही हरीराम भी परिजनों के साथ दावत में गए थे। दावत में खाना खाने के दौरान ही ऋषिराम और हरीराम के बीच दोनों के मकानों के पास खाली पड़े जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद हो गया।
इस पर हरीराम ने हरिशरण, दीनदयाल, होरीलाल, रामू व कोले के साथ मिलकर लाठियों से ऋषिराम को पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर ऋषिराम की पत्नी सुमन पति को बचाने के लिए आ गई तो हमलावरों ने उस पर भी लाठियों से कई वार कर दिए। परिजन गंभीर रूप से घायन सुमन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचे। जहां चिकित्सक ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना में ऋषिराम भी मामूली रूप से घायल हो गया। ऋषिराम की तहरीर पर हरीराम, हरिशरण, दीनदयाल, होरीलाल पुत्रगण टीकाराम, रामू पुत्र हरिशरण और कोले पुत्र हरीराम के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से सुमन की मौत होने की पुष्टि हुई है। सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।