{"_id":"608ae5a98ebc3ea80a0b327f","slug":"women-hardoi-news-tractor-trolly-riding-bike-dies-due-hardoi-news-knp62598783","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
हरदोई। पालपुर के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी मंजू (21) बुधवार शाम पति प्रदीप के साथ बाइक से ग्राम कनेहटा निवासी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। रास्ते में ग्राम पालपुर के पास बाइक में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक पर सवार मंजू गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति प्रदीप को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक मंजू की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया कि मंजू की शादी दो साल पहले ही प्रदीप के साथ हुई थी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।