फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women give birth to death child and died

प्रसव के दौरान बच्चे की मौत,महिला ने भी तोड़ा दम

Sun, 06 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
women give birth to death child and  died
फोटो-25- महिला अस्पताल परिसर में मौजूद मृतका के परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के एक नर्सिंग होम में मृत बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। परिजन प्रसूता को जिला महिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पति अस्पताल परिसर में शव छोड़कर भाग गया। मृतका के भाई ने पति की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चचरापुर निवासी वर्षा (25) की शादी पांच वर्ष पूर्व बेहटागोकुल के ग्राम सुरजीपुर निवासी मोनू के साथ हुई थी। रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पति ने उसे शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर वर्षा ने मृत बेटे को जन्म दिया। कुछ ही देर में वर्षा की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने हालात नाजुक होने पर जवाब दे दिया। मायके पक्ष के लोगों के साथ पति उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। विवाद की नौबत आती देख मृतका का पति शव अस्पताल में छोड़कर भाग गया। मृतका के भाई कल्लू ने बताया कि मोनू शराब का लती है। वह आए दिन नशे में वर्षा के साथ मारपीट करता था। एक सप्ताह पूर्व वर्षा मायके में थी। चार दिन पूर्व मोनू उसे मायके से बुलाकर ले गया था। आरोप है कि रास्ते में पति ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी थी। पेट पर लात लगने से वर्षा की हालत बिगड़ गई। उसने पति की पिटाई से जच्चा-बच्चा की मौत होने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने मृतका का शव ससुर के सुपुर्द कर दिया है। वहीं सीएमएस डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि महिला को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed