{"_id":"5df528258ebc3e87cc2f0995","slug":"women-died-in-mysterious-condition-hardoi-news-knp532224195","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला आजादनगर में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
कन्नौज जनपद के तिर्वा थाने के ग्राम शाहनगर निवासी पिंकी (45) की शादी 20 वर्ष पूर्व शहर केे मोहल्ला आजादनगर निवासी सूर्यप्रकाश के साथ हुई थी। उसके तीन बेटियां वर्षा, रितु, सौम्या और एक बेटा अंकित है। शुक्रवार देर शाम तबीयत बिगड़ने से पिंकी की मौत हो गई। मृतका के पति ने घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी। मृतका के पिता रविंद्र अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पिता ने बताया कि दामाद दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। एक वर्ष पूर्व उसने एक महिला के साथ शादी कर ली थी।
शादी के बाद से महिला घर में रह रही है। आरोप है कि उसी महिला के उकसाने पर ससुरालियों ने पिंकी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वहीं मृतका के पति ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला काफी दिन से बीमार थी, संभवत: बीमारी से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।