{"_id":"5e6fc3b58ebc3ea7e16b2e80","slug":"women-died-in-bykes-collision-hardoi-news-knp5507461125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला की मौत
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर मौजूद मृतका का पति हरीराम और पुत्र सुनील। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दनियापुर मोड़ पर दो बाइकें भिड़ गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति, पुत्र और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ईश्वरीपुरवा निवासी हरीराम (42) पुत्र रघुवीर, पत्नी रेशमा (35) और पुत्र सुनील (5) के साथ बाइक से शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वासितनगर में फूफा अजयपाल के घर होली मिलने जा रहा था। हरदोई-शाहाबाद मार्ग पर दनियापुर मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई।
इसके कारण बाइक पर पीछे बैठी रेशमा सिर के बल सड़क पर गिर गई। आनन-फानन ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में हरीराम और उसका पुत्र सुनील, दूसरी बाइक पर सवार हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम चुरभुरिया निवासी संजीव (22) पुत्र सुंदरलाल व विमलेश (24) पुत्र मेवाराम को भी हल्की चोटें आईं हैं।