{"_id":"61c75fc1d5fb354e8b5bc7de","slug":"women-died-after-injected-protest-hardoi-news-knp6716913190","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत,परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत,परिजनों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कस्बे में बस अड्डे के पास स्थित एक क्लीनिक पर शनिवार दोपहर महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। यह देख डॉक्टर व कर्मचारी भाग गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।
कस्बा के सुंबाबाग निवासी मीनाक्षी (30) को जुकाम था।
शनिवार दोपहर वह पति सर्वेश के साथ बस अड्डे के पास स्थित डॉक्टर की क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। सर्वेश ने बताया कि डॉक्टर ने मीनाक्षी को देखने बाद इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद मीनाक्षी की हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, मीनाक्षी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा करना कर दिया। अतिरिक्त थाना प्रभारी वाहिद अली ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।