{"_id":"65e60b8facfa41ba430146e6","slug":"womans-body-found-lying-on-cot-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111461-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चारपाई पर पड़ा मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चारपाई पर पड़ा मिला महिला का शव
Mon, 04 Mar 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना (हरदोई)। पति की मौत हो जाने के बाद अकेली घर में रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर आए देवर को उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के धुरपुरा मजरा निर्मलपुर निवासी नगीना (48) के पति नरेश की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह घर में अकेली ही रहती थीं। उनका देवर रामदास लखनऊ में एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड के पद पर तैनात है। रविवार रात लखनऊ से गांव आए रामदास ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर गांव के काफी लोग एकत्र हो गए।
किसी तरह दरवाजे में अंदर से लगी कुंडी को खोला गया। दरवाजा खुलने पर अंदर कमरे में नगीना का शव चारपाई पर पड़ा मिला। रामदास की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के कोई संतान नहीं है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शव पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।