फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman's body found hanging, murder alleged

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Thu, 11 Sep 2025 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, murder alleged
कन्नौज। ससुराल में घर के अंदर विवाहिता का शव बुधवार रात फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के इंतजार में तीन घंटे तक शव रखा रहा। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को हंगामा किया। पुलिस ने मायके पक्ष को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र की जलालपुर पनवारा चौकी के गांव भवानीपुर प्रताप निवासी कमलेश की पांच साल पहले हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम बरगावां निवासी लक्ष्मी (25) के साथ शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी रात कमरे में गई और पंखे के कुंडे से फंदा लगा लिया। पति कमलेश ने लक्ष्मी को फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन




सुबह मायके पक्ष को घटना की सूचना दी गई। मायके पक्ष के इंतजार में तीन घंटे तक शव रखा रहा। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मायके पक्ष के लोगों को शांत कराया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed