फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman thrashed and strangled her in enmity

रंजिश में महिला को पीटकर दबाया गला

Mon, 14 Feb 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman thrashed and strangled her in enmity
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते खेत से वापस जा रही महिला को लाठी-डंडों से पीटकर हमलावरों ने गला दबा दिया और मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी भिजवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी राम कटोरी की गांव निवासी लल्लू से पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर वह खेत में खड़ी फसल को देखने गई थी। खेत से वापस आते समय विपक्षी लल्लू, इंदल, रामानंद और उसकी पत्नी ने घेर कर हमला कर दिया।
लाठी-डंडों से जमकर पिटाई करने के बाद हाथों से गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। आरोपी उसे मरणासन्न हालत छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed