{"_id":"616d9d875aab1e44c73e7b5e","slug":"woman-s-body-found-in-canal-daughter-missing-hardoi-news-knp6589263125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने निकली महिला का नहर में शव मिला, पुत्री लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेने निकली महिला का नहर में शव मिला, पुत्री लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। चार दिन पहले बेटी के साथ दवा लेने निकली उन्नाव निवासी महिला का शव सोमवार को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में ग्राम सराय सुल्तान के निकट शारदा नहर में मिला। उसकी बेटी लापता है।
उन्नाव के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगूखेड़ा निवासी सुषमा देवी (55), पुत्री क्षमा चतुर्वेदी (15) के साथ 15 अक्टूबर की शाम को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर दवा लेने गईं थीं। इसके बाद मां-बेटी घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
रविवार को बरौना गांव में शारदा नहर के पुल पर मां-बेटी की चप्पलें पड़ी मिलने से परिजनों में अफरातफरी मच गई थी। परिजनों ने 17 अक्टूबर को ही बेहटा मुजाबर में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को सुषमा का पुत्र प्रसून परिजनों के साथ शारदा नहर के किनारे दोनों की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर को सराय सुल्तान के सामने नहर में सुषमा का शव उतराता मिला तो सूचना पुलिस को दी गई। गंज जलालाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर खुदकुशी का मामला लग रहा है। मां-बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाने में दर्ज है।
पुत्री क्षमा की तलाश की जा रही है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक रविवार को उन्नाव जनपद के ग्राम कलवारी महमदाबाद में नहर में कुछ मछुआरे जाल लगाए थे। यहां पर मछुआरों ने एक किशोरी का शव बहते देखा था। ऐसे में परिजन यह मानकर चल रहे हैं कि क्षमा के साथ भी अनहोनी हुई है और इसीलिए परिजन नहर में ही तलाशी कर रहे हैं।