{"_id":"599097594f1c1ba4488b4937","slug":"woman-dies-in-suspected-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर बहन को मारपीट कर प्रताड़ित कर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। ससुरालीजनों के अनुसार महिला को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र के बावन कस्बा निवासी बाबूराम ने बेटी सीमा (35) की शादी करीब सात वर्ष पहले अशोक निवासी हथौड़ा थाना पचदेवरा के साथ की थी। उसके एक बेटी राधिका (4) है। अशोक दिल्ली में डीसीएम चलाता है। भाई राम प्रकाश ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे पड़ोस के गांव दुलारपुर निवासी रिश्तेदार ने फोन कर बताया था कि सीमा की मौत हो गई है।
विज्ञापन
राम प्रकाश के अनुसार घटना की सूचना पर गांव के कुछ लोगों के साथ देर शाम बहन के ससुराल हथौड़ा पहुंचा था। शव आंगन में जमीन पर पड़ा था। भाई की सूचना पर पुलिस पहुंची। पूछताछ में बताया कि ससुरालीजनों ने बहन के बीमार होने के संबंध में उसको जानकारी नहीं दी थी। उसका आरोप है कि ससुरालीजनों द्वारा बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
कई बार बहन से बात करने के लिए फोन किया तो ससुरालीजनों ने बात नहीं कराई। राम प्रकाश ने ससुरालीजनों पर बहन को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका के पति का कहना है कि वह दिल्ली में था। पांच दिन पहले सीमा ने फोन पर बताया था कि उसको बुखार आ रहा है। इस पर उसका अल्लागंज से इलाज कराया जा रहा था।
शनिवार देर शाम अचानक हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ महेश पाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।