फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman burnt in fire, household goods and cash worth lakhs reduced to ashes

Hardoi News: आग से महिला झुलसी, गृहस्थी व नकदी समेत लाखों का सामान राख

Wed, 19 Jun 2024 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt in fire, household goods and cash worth lakhs reduced to ashes
शाहाबाद/बावन/बेहटागोकुल। क्षेत्र में लगी आग से गृहस्थी सहित नकदी जल गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से एक महिला और करीब छह मवेशी झुलस गए।
विज्ञापन

शाहाबाद के सहोरा गांव में रामचंद्र के मकान से सटे पशुबाड़े में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख इनकी 40 वर्षीय पत्नी सरस्वती ने बुझाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग की चपेट में आने से एक बछड़े की मौत, जबकि भैंस, पड़िया, गाय के अलावा तीन छप्पर, इंजन मशीन, चारपाई, गद्दा-रजाई, कपड़ा, बर्तन तखत आदि जल गए। आग की चपेट में पड़ोस के कमलेश के पांच हजार रुपये कपड़ा, बर्तन व एक छप्पर, दो भैंस, एक गाय, बछड़ा, रजाई-गद्दा आदि समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

बावन क्षेत्र के नेवादा गांव के मजरा धाकड़पुरवा निवासी जाबिर के यहां महिलाएं मंगलवार रात चूल्हे पर खाना बना रही थीं। चूल्हे से निकली चिंगारी घर के बाहर झोपड़ी पर जा गिरी और आग लग गई। आग ने पड़ोस में ही बने यूसुफ और जाकिर के मकानों में पड़े छप्परों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मवेशियों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से तीनों घरों में करीब एक लाख की गृहस्थी, अनाज, बर्तन, आदि जलकर राख हो गए। पूर्व प्रधान आकाश सिंह नेवादा और समाजसेवी सरदार नायब सिंह ने पीड़ितों की सहायता की। नायब तहसीलदार मुकेश सिंह, कानूनगो अशोक प्रतिहार, लेखपाल राजीव कुमार त्रिपाठी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटागोकुल क्षेत्र के सकाहा गांव निवासी दयाराम गुप्ता के घर में मंगलवार रात करीब ढाई बजे मकान की पहली मंजिल पर कमरे में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। करीब एक घंटे में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। दयाराम ने बताया कि पुत्र रामनारायण की शादी में मिला सामान बेड, अलमारी, श्रृंगारदान, टीवी, पंखा, गैस सिलिंडर जलकर राख हो गया। 50 हजार की नकदी भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed