फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   womaen found dead

अगौलापुर में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 07 May 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
womaen found dead
फोटो-35- मृतका के पिता व अन्य परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : HARDOI
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अगौलापुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतका के ससुरालीजनों ने फिलहाल कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

ग्राम अगौलापुर निवासी अभय तिवारी पुत्र धीरज तिवारी गोपामऊ में एक प्राइवेट क्लीनिक पर कंपाउंडर हैं। जून 2019 में उसकी शादी शाहजहांपुर जनपद के मीरनपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री प्रिया (22) के साथ हुई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को अभय क्लीनिक पर गया हुआ था, जबकि अन्य लोग खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान प्रिया तिवारी ने घर के अंदर बने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता तब चला जब काफी देर तक प्रिया नजर नहीं आई और उसकी सास ने कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी। बाद में खिड़की से देखने पर शव लटकता दिखा तो यूपी 112 पर सूचना दी गई।
यूपी 112 की टीम के पहुंचने के कुछ देर बाद ही गोपामऊ चौकी प्रभारी संजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और फिर शव को बाहर निकाला।
सूचना पर मृतका के पिता प्रमोद कुमार पांडेय भी परिजनों के साथ पहुंच गए। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
प्रिया तिवारी इंटर तक शिक्षित थी और शिक्षाकाल में बेहद होशियार भी रही। इसकी बानगी उसके कमरे से पुलिस को मिले दो कागजों में भी मिली। इन कागजों मेें लिखे गीत और भजन से कहीं न कहीं यह भी लगता है कि प्रिया बेहद निराश थी।

एक कागज पर लिखे गीत में शीर्षक क्या होती निराशा है, पूरा गीत हिंदी में है, लेकिन अंग्रेजी के शब्दों में लिखा गया है। कुछ इसी तरह एक और गीत लिखा मिला, जिसका शीर्षक जो मै ऐसा जानती है, इसमें भी उसने कृष्ण और राधा के प्रेम का उल्लेख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed