फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wizard hurt by the low number of public

कद्रदानों की कम संख्या से आहत हैं जादूगर

Wed, 18 Mar 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 18 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Wizard hurt by the low number of public

देश के कई प्रांतों में करतबों से ख्याति पाने वाले

विज्ञापन
जादूगर विश्वनाथ जादू के लिए कद्रदानों की घटती संख्या से आहत हैं। उन्होंने इस कला के विकास को सरकारों से प्रोत्साहन मिलने की जरूरत पर जोर दिया। बताया कि वह बुधवार को प्रमुख मार्गों से आंखों पर पट्टी बांध कर बाइक चलाते हुए गुजरेंगे।

कसबे के मानस चित्र मंदिर पर पत्रकारों से मुखातिब जादूगर विश्वनाथ ने बताया कि वह पिछले 21 वर्ष से कई प्रांतों-शहरों में जादू शो कर रहे हैं। इन दो दशकों के बीच दर्शकोें की जरूरत और संख्या में आए बदलाव पर कहा कि मोबाइल युग ने सबसे जादू इस कला को नुकसान पहुंचाया।

जादू की कला के प्रोत्साहन को मायावती सरकार द्वारा जादू शो टैक्स फ्री करने को उन्हाेंने एक बेहतर कदम बताते हुए कहा कि सरकारों को मिटती हुई जादू कला के प्रोत्साहन हेतु जादूगरों को सहायता देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह कला अपने उस्ताद प्रोफेसर केपी पांडेय से सीखी जो इग्नू दिल्ली में प्रोफेसर हैं।

वर्ष 02 में उनके उस्ताद ने कुतुब मीनार गायब कर लिम्का बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया था। जादूगर ने बताया कि मानस चित्र मंदिर पर उनके शो जारी है, जिनमें वह मुंह से ब्लेड निकालने, लड़की के दो भाग करने, खाली हाथों से नोटों की बारिश, लड़की को गायब करने और लड़के को लड़की बना देने जैसे हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed