फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Winning candidate's supporters shot dead

जीती प्रत्याशी के समर्थक की गोली मारकर हत्या

Mon, 14 Dec 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Mon, 14 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हरदोई। जीत का जश्न मना रहे नवनिर्वाचित प्रधान के समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके घरवालों ने हारे प्रत्याशी के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनीपुर में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी है।

गनीपुर निवासी छबिराम सिंह (35) पुत्र हरिपाल सिंह को रविवार देर शाम गांव में गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम से रिफर किए जाने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी राजीव शुक्ला के भाई सुमित की पत्नी दुर्गा देवी चुनाव में खड़ी थी। ग्रामसभा के मजरे रहुला निवासी सुरेश पाल की पत्नी गुड्डी देवी भी प्रधान का चुनाव लड़ी थीं, जिसमें गुड्डी विजयी हुई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुड्डी के समर्थक गांव में खुशी मना रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच उनका पुत्र खेत से अपने साथी राकेश और सुनील के साथ शौच कर वापस आ रहा था। आरोप है कि राजीव शुक्ला व उनके भाइयों ने घर के बाहर उस पर हूटिंग करने का आरोप लगाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र हूटिंग करने वालों में शामिल नहीं था। हरिपाल ने राजीव और उसके भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि घटना में गांव के राजीव शुक्ला व उसके साथियों का नाम आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस संबंध में कोतवाल बिलग्राम अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed