फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Will today vote in four blocks

चार ब्लाकों में आज पड़ेंगे वोट

Wed, 28 Oct 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 28 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Will today vote in four blocks
पंचायत चुनाव में चौथे चरण में शामिल चार ब्लाकों में कुल पौने छह लाख
विज्ञापन
मतदाता आज यानी 29 अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग कर कुल 2339 मतदाताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। कहना गलत न होगा कि 2339 प्रत्याशियों पर गुरुवार का हर एक पल काफी भारी गुजरेगा।

गुरुवार को शाहाबाद, टोडरपुर, पिहानी, भरखनी के मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। कुल पांच लाख 67 हजार 372 मतदाता 370 मतदान केंद्र एवं 663 मतदेय स्थलों मनपसंद प्रत्याशी के नाम के आगे ठप्पा लगाएंगे। इस चरण में जिला पंचायत 16 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 389 सीटें शामिल हैं। क्षेत्र पंचायत की छह से अधिक सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन भी

हो चुका है। आज होने वाले मतदान में 2339 प्रत्याशियों के  भाग्य का फैसला पौने छह लाख मतदाता करेंगे। चौथे व अंतिम चरण के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर प्रशासन ने तैयारियां पूरी होने का दावा कर दिया। शांतिपूर्वक मतदान कराए जाने के लिए चार ब्लाकों को आठ जोन व 48 सेक्टरों में बांटा गया है। इसकी देखरेख के लिए आठ जोनल एवं 48

सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। इसके अलावा इन मतदान केंद्रों में से 29 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की सूची में डाला गया है तथा यहां पर विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन 29 मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed